Friday, 17 April 2015

अशिक्षा का कारण केवल साधन हीनता नहीं बल्कि उपेक्षा भी है











अशिक्षा का कारण केवल साधन हीनता नहीं बल्कि उपेक्षा भी है ", इस सोच के तहत दिनांक १७ अप्रैल २०१५ को सांवरी वोमेन की ओर से एक कार्यकम का आयोजन नगर निगम आदर्श प्राथमिक बालिका विद्यालय, राउज एवेन्यू दिल्ली में किया गया 
  इस कार्यक्रम में मेधावी बालिकाओं को पुरस्कार वितरण, मेरिट सर्टिफिकेट, कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए सम्बोधित किया गया ताकि उनकी प्रतिभा के समग्र विकाश हो सके,शैक्षिक रुचि बढे और उसके प्रति ललक बनी रहे ताकि बच्चे साल के बीच में पढाई न छोड़े और समाज के पिछड़े वर्ग के अबोध बालिकाओं के अंदर एक आत्मसम्मान तथा शिक्षा के प्रति रूचि में प्रगाढ़ता आये।

 यद्द्पि हमारी सरकार भिन्न भिन्न प्रकार के शैक्षिक कार्यक्रम जैसे सर्व शिक्षा अभियान आदि चला रही है ताकि वो लगभग सभी बच्चों को शैक्षिक रूप से सबल बना सके और काफी हद तक यानि यूं कहे ९३% तक सफल भी रहा परन्तु काफी सारे ६ से १७ वर्ष के बच्चे स्कूल छोड़ के पहले ही पलायन कर जाते है यह एक विषम समस्या है। यदि हम गौर करें तो पाते है की इसमें बालिकाओं का औसत लगभग २१. ८ है [ ये आकड़ें institute of Applied manpower के हैं ] जो की निहायत ही चिंताजनक है और शिक्षा का अभाव ही नारी समुदाय के पिछड़ने का सबसे बड़ा कारण है जो कोढ़ की तरह सामाजिक विकृति फ़ैलाने का एक मात्र निमित्त है ।



सांवरी वोमेन एम्पावरमेंट का उद्देश्य है कि नारी उत्थान से जुड़े पहलुओं को ध्यान में रखते हुए नारी की प्राथमिक कड़ी बालिकाओं के 
समग्र विकाश हेतु रचनात्मक कार्यों को महत्ता दी जाये और इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु विगत ४ वर्षों से लगभग २०० नारी शक्ति जो कि भिन्न भिन्न क्षेत्रो से है अपना अतुलनीय सहयोग दे रही है |

सांवरी वोमेन की संस्थापिका श्रीमती सीमा गोयल जी के साथ श्रीमती रेणू अग्रवाल, नीतू सिंगल, इति गुप्ता, रानी गोयल, पूनम गुप्ता जी तथा अन्य सांवरी सदस्यों का यह प्रयाश काफी सारे सामाजिक पहलुओं को ध्यान में रखकर महिलाओं को जागरूक करने हेतु भिन्न - भिन्न प्रकार के क्रिया कलापों को अंजाम दे --रहा है जैसे -- महिलाओं के लिए मुफ्त चिकित्सा शिविर, बच्चो के लिए कॉपी किताब, ज्ञानवर्धक पुस्तकें, गर्म कपड़ों का वितरण, सोल एंड पीस सेमिनार, प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित तथा पुरस्कृत करना, नेचुरल हीलिंग वर्कशॉप, नारी विषयक परिचर्चा तथा भिन्न भिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से वोमेन एम्पावरमेंट सरीखे लेख आदि इसी क्रम में हर प्रकार की महिलाओं के समग्र मानसिक विकाश हेतु समय समय पर सेमिनार आदि का आयोजन भी करती रही है | 
भवदीय 
सीमा गोयल

Saturday, 21 March 2015

सांवरी वूमेंस एम्पावरमेंट । सेमिनार की कुछ एक झलक






सांवरी वूमेंस  एम्पावरमेंट के तरफ से दिनांक २० मार्च २०१५ को ली पेसिफिक Banquet हाल में सेमिनार का आयोजन किया गया ।

सांवरी वूमेंस  एम्पावरमेंट ने विगत कई वर्षों से नारी उत्थान तथा महिला वर्ग में एक अद्वितीय जागरूकता लाने का जो बीड़ा उठाया है उसका एक लघु उदाहरण ये सेमिनार है इसमें  नेचर्स हीलिंग पावर्स फॉर माइंड  बॉडी एंड सोल विषय की परिचर्चा को मूर्त रूप दिया गया ।  कार्यक्रम का श्रीगणेश दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ  किया गया । इसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती अर्पिता बंसल हमारे बीच उपस्थित थी ।  




 ख्याति प्राप्त  नेचुरोपैथी और योगाचार्य डॉक्टर विजय आनंद गुप्ता ने कार्यक्रम में योग जीवन शैली पर प्रकाश डाला । माइंड  बॉडी एंड सोल विषय पर डॉक्टर निष्ठा  ने अपने अनुभव तथा क्रिया कलापो के सौजन्य से सभी सांवरी महिला वर्ग को जागरूक करने का अद्वितीय काम किया ।




सांवरी वूमेंस  एम्पावरमेंट की चेयरपर्सन श्रीमती सीमा गोयल ने समस्त महिला वर्ग का आह्वान किया कि सभी महिलाएं अगर हर एक क्षेत्र में आ जाएँ तो दिन दूर नहीं जब हमें वूमेंस  एम्पावरमेंट के लिए किसी खास दिन का चुनाव कर वूमेंस- डे न मनाकर पूरा वर्ष ही वीमेन डे  होगा  ।

सेमिनार की कुछ एक झलक जो हमने संगृहीत किये है वो आप सभी से साझा कर रहे हैं ।
























 Nature’s Healing Powers for Mind, Body & Soul” Organised by Sanwari Women Empowerment, a philanthropic mission working for the cause of women empowerment by Smt. Seema Goel, a leading social personality. 


Thursday, 19 March 2015

Nature’s Healing Powers for Mind, Body & Soul from Sanwari Women Empowerment

Greetings from Sanwari Women Empowerment!

We wish to invite you to be the part of seminar—“Nature’s Healing Powers for Mind, Body & Soul” Organised by Sanwari Women Empowerment, a philanthropic mission working for the cause of women empowerment by Smt. Seema Goel, a leading social personality.

“Nature’s Healing Powers”
For
Mind, Body & Soul

Speakers:
Dr. Vijay Anand Gupta,
Renowned Naturopath & Yogacharya
&
Dr. Nishtha Dembla(MBBS)
Noted Mind Trainer & Family Counsellor

Chief Guest
Arpita Bansal
Chairperson, Muskan KK Memorial Trust

Date:
20th March, 2015
(10.00 am onwards) 

Venue:
Le-Pacific
31/35, Main Rohtak Road
Punjabi Bagh West
New Delhi—110026
Opp: Metro Pillar 142

We look forward to your participation for the cause of women Empowerment

Sanwari Women’s Power—Spreading Warmth and Light to Many Hearts

||शारीरिक समस्याओं से लड़ते हुए - उम्मीद के पंख पहनकर एक बेमिसाल उड़ान भर रही हमारी ये बहने ||
अभी हाल में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सांवरी वोमेन पॉवर क्लब पंहुचा विनायक नेत्रहीन कन्या छात्रावास संत नगर बुराड़ी।
वहां जाकर महसूस हुआ कि जिंदगी तुझे जीने का क्या जज्बा है, इतनी तकलीफों और मुश्किलों के बावजूद जिंदगी से कोई शिकायत नहीं, रोजमर्रा की जिंदगी की ये चुनौतियां इनके लिए एक मित्र हैं ऐसा लगा मानों कह रहीं हैं कि चिरागों से कह दो कि अंधेरों से हमने लड़ना सीख लिया है। 
सांवरी क्लब ने उन्हें ये आश्वाशन दिया कि भविस्य में भी हम उनके साथ हैं
इस क्रम में श्रीमति नीतू, अर्पिता बंसल, इति गुप्ता, रॉनी गोयल, सरोज ज़ी, रेनु ज़ी आदि ने भी बढ़चढ़ कर के भाग लीया।







New Delhi. January 15th, 2015.
Sanwari Women’s Power an organisation dedicated for the cause of women and child welfare today took their philianthropic mission to yet another hieght and helped 55 blind girls with warm winter clothings and provided them other items of basic necessity.
Adding another dimention to its zeal for social cause Sanwari, the Women’s Power joined hands with Vinayak Blind Girl Hostel and added warmth to the lives of 55 young visually challanged young women.
Members of Sanwari led by its founder mentor Smt Seema Goel on the auspicious occasion of Makar Sankranti gave away shawls and other items of essential nature to bring back smiles to the lives of underpriviliged girls. Young girls ecstatic to recieve such a help and thanked the members for their contribution.
The Vinyak Blind Women Welfare Society has been working tirelessly for the cause of visually impared girls since 2002. The society runs a hostel for 55 blind girls in a small home in Burari in north Delhi
Sanwari Women’s Power social organisation working on the mission of Women and Girl Child Empowerment since 2006. It is an association of around 600 women from different strata of the society representing diverse professions & businesses.
Sanwari Women’s Power  has been conducting various social and charity activities like distribution of food to the poor, free stationery to school children, distribution of useful articles to slum children etc.